उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजराज्यराष्ट्रीयलखनऊसोनभद्र

माँ अमिलाधाम व मक्षेन्द्रनाथ मंदिर परिसर में बिजली व्यवस्था की मांग को लेकर मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन

किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने जल्द बिजली आपूर्ति शुरू कराने की उठाई मांग, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

सोनभद्र। रिपोर्ट : क्षितीश चतुर्वेदी, सब तक एक्सप्रेस
किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को माँ अमिलाधाम एवं मक्षेन्द्रनाथ मंदिर परिसर में बिजली व्यवस्था शुरू कराने की मांग को लेकर मिर्जापुर स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय पहुंचकर मुख्य अभियंता एल.बी. सिंह को ज्ञापन सौंपा।
मोर्चा के संयोजक एवं सह संयोजक आकाश चौहान ने मुख्य अभियंता से दोनों धार्मिक स्थलों पर शीघ्र बिजली व्यवस्था उपलब्ध कराने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी माँ अमिलाधाम और मक्षेन्द्रनाथ मंदिर परिसर में बिजली की सुविधा का अभाव होना दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि दोनों मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहती है, इसलिए यहां मूलभूत सुविधाओं का होना आवश्यक है। मोर्चा पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र बिजली आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई तो किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग और प्रशासन की होगी।
मोर्चा ने उम्मीद जताई कि विभाग जल्द सकारात्मक कार्रवाई करते हुए दोनों मंदिर परिसरों में बिजली व्यवस्था बहाल करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!