उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊसोनभद्र

अन्नदाताओं का अनादर नहीं होगा बर्दाश्त – संदीप मिश्रा

कोरियाव कोऑपरेटिव केंद्र पर किसानों का प्रदर्शन, डीएपी-यूरिया उपलब्ध कराने की उठाई मांग

रिपोर्ट: क्षितीश चतुर्वेदी, सब तक एक्सप्रेस

चतरा (सोनभद्र)।
किसानों की समस्याओं को लेकर किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने बुधवार को चतरा ब्लॉक के कोरियाव कोऑपरेटिव केंद्र पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने समय पर डीएपी और यूरिया उपलब्ध कराने की मांग उठाई।
इससे पहले “पेड़ हैं तो प्राण हैं” अभियान के तहत किसानों को फलदार पौधों का वितरण किया गया। मोर्चा संयोजक संदीप मिश्रा ने किसानों को पौधे वितरित करते हुए पेड़ों की देखभाल परिवार के सदस्य की तरह करने का संकल्प दिलाया।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा ने कहा कि अन्नदाताओं का अनादर किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जिला कृषि अधिकारी, जिलाधिकारी और संबंधित अधिकारियों से मांग की कि प्रत्येक किसान को प्रति बीघा एक बोरी डीएपी और एक बोरी यूरिया उपलब्ध कराई जाए, जिससे खेती का कार्य प्रभावित न हो।
उन्होंने कहा कि यदि किसानों की मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
संदीप मिश्रा ने कहा कि “पेड़ हैं तो प्राण हैं” अभियान का उद्देश्य सोनभद्र के हर परिवार तक फलदार वृक्ष पहुंचाना है। जब तक जिले के सभी परिवारों के घरों तक फलदार पौधे नहीं लग जाते, तब तक यह अभियान लगातार जारी रहेगा, क्योंकि पेड़ों से मिलने वाली प्राणवायु ही जीवन का आधार है।
कार्यक्रम में आकाश चौहान, शत्रुधन बिंद, दिनेश चेरो, विजय चौहान, विक्की पटेल, राजू मौर्य, डब्बू पांडेय, दिनेश मौर्य, सुग्गन सिंह सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!