उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजपेड़ है तो प्राण हैबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजराज्यराष्ट्रीयलखनऊसोनभद्र

रामगढ़ सहकारी समिति पर किसानों का प्रदर्शन, रकबे के आधार पर खाद वितरण की उठी मांग

संदीप मिश्रा बोले– अन्नदाताओं का अनादर बर्दाश्त नहीं, डीएपी-यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग

चतरा (सोनभद्र)। रिपोर्ट: क्षितीश चतुर्वेदी, सब तक एक्सप्रेस।
चतरा ब्लॉक स्थित रामगढ़ सहकारी समिति पर किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा के नेतृत्व में किसानों ने डीएपी और यूरिया की उपलब्धता को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान “पेड़ है तो प्राण है” अभियान के तहत किसानों को फलदार पौधों का भी वितरण किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संदीप मिश्रा ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने की बात तो की जाती है, लेकिन समय पर खाद उपलब्ध नहीं होने और फसलों की खरीद से जुड़ी समस्याओं के कारण किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की कि सहकारी समितियों का स्वयं निरीक्षण कराएं और सभी किसानों को उनके रकबे के आधार पर डीएपी व यूरिया उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
अग्रणी किसान मृत्युंजय मिश्र ने कहा कि किसानों को उनके कृषि रकबे के अनुसार खाद मिलनी चाहिए। वहीं किसान भोला सिंह ने कहा कि खेती से जुड़े निर्णय किसानों की वास्तविक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर लिए जाने चाहिए।
कार्यक्रम में गुड्डू मिश्र, अनिल मिश्र, शनि मिश्र, विजय पटेल, दिनेश मौर्य, शत्रुघ्न बिंद, आकाश चौहान, दिनेश चेरो, सुरेश मौर्य सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!