उत्तर प्रदेशक्राइमटॉप न्यूजराज्यराष्ट्रीयलखनऊसोनभद्र

मारपीट और अस्पताल में उपद्रव के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने खेत में मारपीट और अस्पताल परिसर में हंगामे के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

सोनभद्र | ब्यूरो रिपोर्ट: सतीश पाण्डेय, सब तक एक्सप्रेस।
रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र में मारपीट और अस्पताल परिसर में उपद्रव के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में की गई।
पुलिस के अनुसार, ग्राम भटौलिया निवासी रमेश ने शिकायत दर्ज कराई थी कि खेत में काम करने के दौरान उसके बड़े भाई और अन्य परिजनों के साथ कुछ लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपुर ले जाया गया, जहां आरोप है कि कुछ लोग अस्पताल पहुंच गए और वहां भी मारपीट, गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। बीच-बचाव करने पहुंचे चिकित्सक और सहयोगी के साथ भी अभद्रता और मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया।
शिकायत के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।
पुलिस ने बताया कि मामले में नामजद अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। शेष आरोपियों की तलाश जारी है और प्रकरण में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!