उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजपेड़ है तो प्राण हैबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊसोनभद्र

खाद वितरण में अव्यवस्था पर भड़के संदीप मिश्र, किसानों के साथ अनादर बंद करने की उठाई मांग

'पेड़ हैं तो प्राण हैं' अभियान के तहत पौध वितरण के बाद खलियारी साधन सहकारी समिति पहुंचे किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा, किसानों ने खाद वितरण में अनियमितता के लगाए आरोप

सोनभद्र | रिपोर्ट: क्षितीश चतुर्वेदी, सब तक एक्सप्रेस
‘पेड़ हैं तो प्राण हैं’ अभियान के तहत किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने बुधवार को नगवा ब्लॉक के गोटीबांध गांव में सैकड़ों आम के पौधों का वितरण किया। मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्र के नेतृत्व में ग्रामीणों को पौधरोपण करने तथा पौधों की सुरक्षा का संकल्प भी दिलाया गया।
कार्यक्रम के दौरान खलियारी साधन सहकारी समिति से किसानों के लगातार फोन आने पर मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल समिति पहुंचा और वहां मौजूद किसानों की समस्याएं सुनीं। किसानों ने खाद वितरण में अव्यवस्था और अनियमितता की शिकायत की।
इस दौरान संदीप मिश्र ने कहा कि किसानों के साथ हो रहा अनादर तत्काल बंद होना चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि जिलाधिकारी स्वयं सहकारी समितियों का निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि केवल दोषी सचिवों का वेतन रोकना पर्याप्त नहीं है, बल्कि जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ निलंबन सहित सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
मोर्चा संयोजक ने मांग की कि सभी किसानों को उनके रकबे के आधार पर प्रति बीघा एक बोरी डीएपी और यूरिया उपलब्ध कराया जाए, ताकि उन्हें समय पर खाद मिल सके।


वहीं किसान रमेश गुप्ता ने आरोप लगाया कि समिति में अधिक पैसा लेकर खाद देने का काम किया जा रहा है। किसान परशुराम यादव ने कहा कि किसानों के साथ ऐसी अव्यवस्था पहले कभी नहीं देखी गई और इससे किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कार्यक्रम में प्रदीप जायसवाल, सुनील मिश्र, रमेश गुप्ता, परशुराम यादव, विनय सिंह, दिनेश चेरो, आकाश चौहान, शत्रुघ्न बिंद, संजय बियार, विजय चौहार सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!