
सोनभद्र | सब तक एक्सप्रेस
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) जय प्रकाश चतुर्वेदी का निधन हो गया। वे सोनभद्र जनपद के चांचीकला गांव के निवासी थे। उनके निधन की खबर से जिले सहित प्रदेश के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
जय प्रकाश चतुर्वेदी लंबे समय तक भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यों से जुड़े रहे। उन्होंने प्रदेश संगठन मंत्री के रूप में पार्टी को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की पृष्ठभूमि से जुड़े रहे और संगठन के अनुशासित एवं समर्पित कार्यकर्ता के रूप में उनकी पहचान थी।
उनके निधन की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने गहरा शोक व्यक्त किया। अनेक नेताओं ने उन्हें सरल, सौम्य और संगठन के प्रति समर्पित व्यक्तित्व बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
सब तक एक्सप्रेस परिवार दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है तथा शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता है।



