टॉप न्यूजराजस्थान

वृद्धजनों की सेवा कर मनाया गया रविवार सेवा दिवस

सब तक एक्सप्रेस | जोधपुर ब्यूरो रिपोर्ट

जोधपुर। सारथी यूथ फाउंडेशन द्वारा रविवार को ‘सेवा दिवस’ के रूप में जोधाणा वृद्धाश्रम में वृद्धजनों की सेवा कर उन्हें भोजन प्रसादी कराई गई। फाउंडेशन के संस्थापक व अध्यक्ष देवेंद्र गहलोत ने बताया कि संस्था पिछले 3–4 वर्षों से सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार कार्य कर रही है।

उन्होंने बताया कि हर माह गौसेवा, पक्षी सेवा, वानर सेवा, वृद्धजनों, संतो, अनाथ, नेत्रहीन, दिव्यांग बच्चों और छात्रों की सेवा के साथ वस्त्रदान जैसे कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में इस रविवार को वृद्धाश्रम में सेवा कर रविवार सेवा दिवस मनाया गया।

फाउंडेशन की जिलाध्यक्ष पुजा सुराणा ने बताया कि इस अवसर पर कई सदस्य मौजूद रहे।
उपस्थित प्रमुख सदस्यों में रहे:
एस.के. पुरोहित (जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष), राधिका कानुंगा, ललित अवस्थी, विजयलक्ष्मी हर्ष, जयप्रकाश हरवानी, ब्रदीनारायण हर्ष, सुमन अवस्थी, रामनारायण थिरोदा, चंद्रप्रकाश मेघवाल, तनुश्री सुराणा, गौरव थिरोदा, हिमत्रेय थिरोदा सहित अन्य सदस्य।

संस्था के इस सेवा भाव की वृद्धजनों ने सराहना की और आशीर्वाद दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!