टॉप न्यूजराजस्थान

हर घर तिरंगा अभियान में उतरी “एक समाज श्रेष्ठ समाज” संस्था

हल्द्वानी। आज़ादी के अमृत महोत्सव और 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने हल्द्वानी में घर-घर जाकर तिरंगा लगाया। इस अभियान का नेतृत्व संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू और सदस्य मनीष साहू ने किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे इस अभियान में संस्था के पदाधिकारियों ने लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के मान-सम्मान और उसकी गौरवशाली विरासत के महत्व को समझाया। इस दौरान अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू और सदस्य दीपक कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि 1947 में तिरंगा को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाना हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण था। यह ध्वज भारत की स्वतंत्रता, लोकतंत्र, एकता, अखंडता और प्रगति का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि भारत माता की सेवा और राष्ट्रध्वज के सम्मान की रक्षा हर भारतीय का परम कर्तव्य है। हमें शहीदों के अदम्य साहस और त्याग से प्रेरणा लेकर देश को विश्वगुरु बनाने की दिशा में निरंतर कार्य करते रहना चाहिए।

अभियान के दौरान संस्था से जुड़े सूरज मिस्त्री, मनीष साहू, निखिल कुमार, दीपक कुमार, सुशील राय, अमन कुमार, सूरज कुम्हार, विजय डंगवाल, मुकेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button