उत्तर प्रदेश

स्टेट आईकॉन सारिका घारू को राज्य निर्वाचन आयोग ने किया सम्मानित

शैलेन्द्र यादव, विशेष संवाददाता
सब तक एक्सप्रेस

नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने स्टेट आईकॉन सारिका घारू को प्रभावशाली जनजागरूकता गतिविधियों के लिए सम्मानित किया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार श्रीवास्तव ने उन्हें प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

यह सम्मान इंटीग्रेटेड पोलिंग बूथ मैनेजमेंट सिस्टम सॉफ्टवेयर के माध्यम से आयोजित पंचायत उपनिर्वाचन में जागरूकता फैलाने की सराहनीय भूमिका के लिए दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान आयोग के सचिव अभिषेक सिंह, अवर सचिव डॉ. सुते शाक्य, संजू कुमारी, प्रियंका त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

सारिका ने आमजन तक पेपरलेस इलेक्शन नवाचार को पहुँचाने के लिए फ्लैश मॉब, पपेट शो, लोक नृत्य और गीतों का सहारा लिया। उनकी इन गतिविधियों ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में चुनावी जागरूकता को नई दिशा दी है।

निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार श्रीवास्तव और सचिव अभिषेक सिंह के निर्देशानुसार सारिका इस वर्ष के अंत में होने वाले पेपरलेस पंचायत उपचुनावों को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चला रही हैं।

 


 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!