उमरियाटॉप न्यूजबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजमध्य प्रदेश

उमरिया: देर रात युवक पर हमला, पत्नी को ससुराल से ला रहा था घर

उमरिया ब्यूरो चीफ – राहुल शीतलानी
उमरिया। जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत उजान गांव और सेहरा के बीच बीती रात एक युवक पर अचानक हमला हो गया। जानकारी के अनुसार युवक अपनी पत्नी को ससुराल से लेकर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान रात लगभग 12:30 बजे बच्चे के रोने की आवाज सुनकर उसने अपनी बाइक रोकी। जैसे ही उसने रुककर देखा, अचानक उस पर हमला कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। फिलहाल हमलावरों की पहचान और हमले के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

➡️ सब तक एक्सप्रेस के लिए बड़ी खबर – उमरिया से।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!