अंतरराष्ट्रीय

वर्ल्ड न्यूज अपडेट्स: ट्रंप, पाकिस्तान, चीन | रूस, सऊदी अरब

रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पूर्वी तट पर शुक्रवार सुबह 7.8 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया, जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। रूसी सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए भूकंप के वीडियो में घरों में फर्नीचर और लाइटें हिलती हुई दिखाई दीं। झटके इतने तेज थे कि सड़कों पर खड़ी गाड़ियां भी हिलती दिखाई दीं।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप रूसी शहर पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की से 128 किलोमीटर दूर, जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। रूस की स्टेट जियोफिजिकल सर्विस ने भूकंप की तीव्रता 7.4 बताई और कम से कम पांच आफ्टरशॉक की सूचना दी।

गवर्नर व्लादिमीर सोलोदोव ने टेलीग्राम पर कहा- आज की सुबह एक बार फिर कामचटका के लोगों के धैर्य की परीक्षा ले रही है। फिलहाल किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है। कामचटका के पूर्वी तट के लिए सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। जनता को सतर्क रहने की अपील की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!