टॉप न्यूज

MCD उपचुनाव से पहले केजरीवाल की पार्टी को बड़ा झटका, पूर्व MLA राजेश गुप्ता BJP में शामिल

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को तब झटका लगा जब वजीरपुर के पूर्व विधायक राजेश गुप्ता भाजपा में शामिल हो गए। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उन्हें सदस्यता दिलाई।

Hero Image

 

HighLights

  1. आप को झटका: पूर्व विधायक भाजपा में
  2. एमसीडी उपचुनाव: रविवार को मतदान
  3. 51 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 12 वार्डों में उपचुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है।
वजीरपुर के पूर्व विधायक राजेश गुप्ता ने शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सच्चदेवा ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता प्रदान की।
राजधानी दिल्ली में MCD की 12 सीटों पर उपचुनाव के लिए प्रचार शुक्रवार शाम 5 बजे खत्म हो गया। अब रविवार को वोटिंग होगी, जबकि काउंटिंग 3 दिसंबर को होगी। इन 12 सीटों पर 51 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 6,99,537 वोटर करेंगे। पहली बार इस चुनाव में 4,884 वोटर EVM से वोट डालेंगे, जबकि 3,204 दिव्यांग वोटर होंगे।

उम्मीदवारों ने पूरी ताकत झोंकी

प्रचार के आखिरी दिन BJP, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस के उम्मीदवारों के साथ-साथ निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी सभी 12 वार्ड में जोरदार प्रचार किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से लेकर दिल्ली के BJP MP, पार्षद और MLA ने BJP उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!