उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजपेड़ है तो प्राण हैबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊसोनभद्र

धान खरीद में लिमिट और सत्यापन की समस्या पर भड़के किसान

किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने किया विभिन्न क्रय केंद्रों का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ: सतीश पाण्डेय, सब तक एक्सप्रेस।

सोनभद्र। किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा की टीम ने सोमवार को विधानसभा 401 के चतरा ब्लॉक के चतरा प्रथम, चतरा द्वितीय, रामपुरी, तरावा और विरधी क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसानों ने बताया कि इस वर्ष धान खरीद की लिमिट 10 क्विंटल कर दी गई है, जिससे उन्हें भारी दिक्कत हो रही है। किसानों का कहना है कि पिछले वर्ष लिमिट 16 क्विंटल थी, ऐसे में इस बार इसे घटाए जाने से किसानों पर अनावश्यक दबाव बढ़ा है। साथ ही सत्यापन प्रक्रिया में भी गंभीर समस्याएँ सामने आ रही हैं।

इन शिकायतों पर मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा ने अधिकारियों से फोन पर बात कर समस्याओं को तत्काल दूर करने की मांग की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि किसानों को नीति और सत्यापन के नाम पर परेशान किया गया या किसानों का धान खरीदा नहीं गया, तो किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा चुप नहीं बैठेगा।

संदीप मिश्रा ने कहा कि लिमिट कम करने और इसके पीछे जिम्मेदार अधिकारी का नाम स्पष्ट करने के लिए सोमवार को जिलाधिकारी से मुलाकात की जाएगी। उन्होंने कहा कि तूफान और विपरीत मौसम झेलकर किसानों ने अपनी फसल तैयार की है, ऐसे में धान खरीद में लापरवाही या किसी भी तरह का खेल किसानों के साथ अन्याय है, जिसे मोर्चा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगा।

मोर्चा ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि सभी किसानों का धान बिना किसी भेदभाव के खरीदा जाए और सत्यापन प्रक्रिया को सरल व पारदर्शी बनाया जाए।

निरीक्षण के दौरान दिनेश चेरो, आकाश चौहान, विजय चौहान, भोलू गुप्ता, सत्रुधन बिंद, विजय बिंद सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!