टॉप न्यूजराजस्थान

इंडिगो फ्लाइट रद्द, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनें, जानिए जयपुर-जोधपुर और अन्य शहरों के लिए नई रेल गाड़ियों की पूरी जानकारी

Rajasthan Latest News: इंडिगो की उड़ानें रद्द होने के बाद राजस्थान में यात्रियों की बढ़ी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने जोधपुर हावड़ा और अजमेर बेंगलुरु कैंट के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। यहां पढ़ें पूरी जानकारी।

जयपुर: इंडिगो एयरलाइंस की लगातार  रद्द हो रही उड़ानों ने राजस्थान में यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। बीते दो दिनों में प्रदेश से सात दर्जन से अधिक हवाई सेवाएं प्रभावित हुईं, जिससे बड़े शहरों के एयरपोर्ट और स्टेशनों पर भारी भीड़ जमा हो गई। इसी दबाव को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने अतिरिक्त इंतजाम करते हुए राजस्थान से दो और स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय किया है। इससे पहले तीन स्पेशल ट्रेनें शुरू की जा चुकी हैं। अब कुल पांच स्पेशल रेल सेवाएं यात्रियों को राहत देने के लिए संचालित की जा रही हैं।

जोधपुर-हावड़ा और अजमेर-बेंगलुरु कैंट के बीच चलेगी स्पेशल सेवा

इंडिगो की उड़ानों के रद्द होने के बाद लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि 7 दिसंबर को जोधपुर-हावड़ा और अजमेर-बेंगलुरु कैंट के बीच एक-एक ट्रिप की स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इससे पहले जयपुर-बांदा, हिसार-खिड़की और जयपुर-साबरमती स्पेशल ट्रेनें शुरू की गई थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!