उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊसीतापुरसोनभद्र

सीजीएसटी विभाग ने किया आंगनवाड़ी केंद्र का कायाकल्प, मुख्य आयुक्त ने किया उद्घाटन

सब तक एक्सप्रेस।

लखनऊ। सीजीएसटी ऑडिट आयुक्तालय, लखनऊ ने स्वच्छता कार्य योजना 2025-26 के तहत एक विशेष पहल की शुरुआत करते हुए आंगनवाड़ी केंद्र का संपूर्ण कायाकल्प कराया। यह प्रयास स्वच्छ भारत मिशन के तहत “खुले में शौच-मुक्त (ODF) कार्य को समर्थन” विषय पर आधारित है।

परियोजना के तहत आंगनवाड़ी भवन की मरम्मत, छत से होने वाले रिसाव का उपचार, दीवारों में सीपेज का समाधान, भीतर और बाहर प्लास्टरिंग, खिड़कियों पर जालियां, मुख्य बरामदे में ग्रिल/गेट, रंग-रोगन तथा फर्श पर टाइल लगाने का कार्य किया गया। सभी कार्य सीजीएसटी ऑडिट आयुक्तालय द्वारा अपने संरक्षण में करवाए गए।

नवीनीकरण पूरा होने के बाद केंद्र को उपयोग के लिए बाल विकास विभाग को सौंप दिया गया।

मुख्य आयुक्त ने किया उद्घाटन

कायाकल्प किए गए आंगनवाड़ी केंद्र का उद्घाटन सीजीएसटी लखनऊ ज़ोन के मुख्य आयुक्त पी. के. कटियार द्वारा किया गया। इस दौरान आयुक्त मुकेश कुमार पाल, अपर आयुक्त हुसैन धर द्विवेदीपियूष कटियार, संयुक्त आयुक्त सुजाता यादव, तथा नगर पंचायत बक्शी-का-तालाब के अध्यक्ष गणेश रावत उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह में सीजीएसटी और बाल विकास विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!