टॉप न्यूजमेहंदीपुरराजस्थान

सावन के आखिरी सोमवार पर पंचमुखी हनुमान मंदिर में गूंजा हर-हर महादेव

सूरज पोसवाल, सब तक एक्सप्रेस

मेंहदीपुर बालाजी। सावन मास के आखिरी सोमवार के पावन अवसर पर ग्राम दांतली स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि व क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

रुद्राभिषेक के दौरान भगवान शिव का जल, दूध और अन्य पूजन सामग्री से अभिषेक किया गया। मंदिर परिसर में पूरे समय हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ भगवान भोलेनाथ का पूजन किया।

आयोजन में प्रताप सिंह राजावत, सुरेंद्र सिंह राजावत, नाहर सिंह, रतन सिंह, गिर्राज सिंह, महावीर सिंह, अजय सिंह, बलवीर सिंह, मुन्नू सिंह, राजेंद्र सिंह, रामोतार सिंह, वीरबहादुर सिंह, बलवीर सिंह मामाजी, सौरव बना, आशु बना, भीकम सिंह और लवकुश सिंह सहित अनेक श्रद्धालुओं ने सहयोग एवं सहभागिता की।

रुद्राभिषेक कार्यक्रम पंडित गौरी शंकर शास्त्री के वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान भगवान शिव से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और सभी लोगों के उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की गई।

सावन के अंतिम सोमवार पर हुए इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा। मंदिर परिसर में दिनभर भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!