उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊसीतापुरसोनभद्र

भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल ने राष्ट्रीय से लेकर नगर स्तर तक सभी कमेटियाँ भंग की

विशेष संवाददाता — सब तक एक्सप्रेस

लखनऊ। भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल (पंजी.) ने बड़ा संगठनात्मक निर्णय लेते हुए राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला और नगर स्तर की सभी कमेटियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। संगठन ने स्पष्ट किया है कि सहारनपुर मंडल को इस निर्णय से अपवाद रखा गया है।

यह निर्णय लखनऊ के विकास नगर स्थित कार्यालय में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में लिया गया, जिसकी अगुवाई राष्ट्रीय प्रभारी हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी ने की। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अजय त्रिपाठी मुन्ना, प्रदेश कोषाध्यक्ष रमेश जायसवाल, प्रदेश संरक्षक अशोक कुमार गुप्ता (लल्ला), प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, ताज खान, अनुज साहू, लखनऊ जिला अध्यक्ष नीरज गुप्ता, महामंत्री आशुतोष खरे, नगर अध्यक्ष फुरकान अहमद, नगर महामंत्री अजय अवस्थी बंटी, नगर उपाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता और वी.पी. सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि संगठन को नई ऊर्जा और रफ्तार देने के लिए सभी स्तरों पर पुनर्गठन आवश्यक है। इसलिए वर्तमान कमेटियों को भंग कर दिया गया है।

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि नए और पुराने समर्पित साथियों के समायोजन के साथ जल्द ही नई कमेटियों की घोषणा की जाएगी, ताकि संगठन की गतिविधियाँ और अधिक प्रभावी रूप से संचालित हो सकें।

संगठन के इस बड़े कदम को व्यापक स्तर पर बदलाव और मजबूती की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!