उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजफतेहपुरबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊसीतापुरसोनभद्र

सपा कार्यालय में सावित्रीबाई फुले जयंती मनाई गई, शिक्षा और सामाजिक न्याय पर जोर

महान समाजसुधारक को नमन कर नेताओं ने संगठन विस्तार और जनजागरण का लिया संकल्प

संवाददाता: बृजेन्द्र मौर्य
फतेहपुर। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी कार्यालय फतेहपुर में महान समाजसुधारक, क्रांतिकारी शिक्षाविद एवं महिला शिक्षा की प्रणेता माता सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर पार्टी की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक अपने निर्धारित समय से प्रारंभ हुई।
कार्यक्रम की शुरुआत सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके शिक्षा व समाज सुधार के क्षेत्र में किए गए ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने की। उन्होंने संगठन को और मजबूत करने पर जोर देते हुए SIR जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को गंभीरता से और प्रभावी ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक का संचालन जिला महासचिव चौधरी मंज़र यार ने किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने विपरीत परिस्थितियों में शिक्षा की अलख जगाकर समाज को नई दिशा दी। उनके विचार आज भी सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के क्षेत्र में मार्गदर्शक हैं।
बैठक में पूर्व सांसद डॉ. अशोक पटेल, नगर पालिका चेयरमैन एड. राज कुमार मौर्या सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और शिक्षा व सामाजिक न्याय के मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!