छत्तीसगढ़

महिला डीएसपी कल्पना वर्मा पर गंभीर आरोप, 1400 पेज की जांच रिपोर्ट में खुफिया जानकारी लीक होने का दावा

डीएसपी कल्पना वर्मा और कारोबारी दीपक टंडन विवाद में 1400 पेज की जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपी गई है। रिपोर्ट में डीएसपी पर कारोबारी से 2.5 करोड़ रुपये की वसूली और माओवाद से जुड़ी खुफिया जानकारी साझा करने का आरोप है। व्हाट्सएप चैट में खुफिया जानकारी भेजने का जिक्र है। कारोबारी ने ‘लव ट्रैप’ का आरोप लगाया है, जबकि डीएसपी ने सभी आरोपों को झूठा बताया है। सरकार अब रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करेगी।

HighLights

  1. डीएसपी कल्पना वर्मा पर 2.5 करोड़ की वसूली का आरोप।
  2. माओवाद से जुड़ी संवेदनशील खुफिया जानकारी लीक करने का दावा।
  3. 1400 पेज की जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपी गई।

 राज्य की महिला डीएसपी कल्पना वर्मा और रायपुर के कारोबारी दीपक टंडन से जुड़े विवाद में जांच के दौरान कई तथ्य सामने आए हैं।

सरकार के निर्देश पर एडिशनल एसपी स्तर पर कराई गई जांच की करीब 1400 पेज की रिपोर्ट शासन को सौंप दी गई है।

रिपोर्ट में आरोप है कि महिला डीएसपी ने न केवल कारोबारी से रकम और महंगे गिफ्ट लिए, बल्कि माओवाद क्षेत्र से जुड़ी से जुड़ी संवेदनशील खुफिया जानकारियां भी साझा कीं।

जांच में दोनों के बीच हुई व्हाट्सएप चैट सामने आई हैं, जिनमें पुलिस विभाग से जुड़ी खुफिया जानकारी भेजने का जिक्र बताया जा रहा है।

डीएसपी कल्पना वर्मा पर 2.5 करोड़ की वसूली का आरोप

जानकारों के अनुसार, खुफिया जानकारी का इस तरह लीक होना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। बताया जा रहा है कि इस पहलू को लेकर उच्च स्तर पर रिपोर्ट तलब की गई थी, जिसे गोपनीय रखा गया।

कारोबारी दीपक टंडन ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2021 से महिला डीएसपी ने कथित तौर पर ‘लव ट्रैप’ के जरिए उनसे करीब 2.5 करोड़ रुपये की वसूली की।

आरोपों में करीब 2 करोड़ नकद, एक लग्जरी कार, 12 लाख की डायमंड रिंग, 5 लाख के सोने के गहने और अन्य महंगे उपहार शामिल हैं। कारोबारी का यह भी कहना है कि शिकायत के बावजूद कार और ज्वेलरी अब तक वापस नहीं की गई।

माओवाद से जुड़ी खुफिया जानकारी लीक करने का दावा

मामले में डीएसपी के भाई के नाम पर होटल खोलने के बहाने करोड़ों रुपये वसूलने के आरोप भी लगे हैं, जिसकी अलग से जांच की मांग की जा रही है। वहीं, डीएसपी कल्पना वर्मा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह झूठा, बेबुनियाद और साजिश करार दिया है।

उन्होंने कहा है कि वह जांच में पूरा सहयोग कर रही हैं। अब सरकार जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई पर निर्णय लेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!