उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊसीतापुरसोनभद्र

जश्न-ए-आज़ादी एवं इंसानियत हेल्थ केयर हॉस्पिटल की अनूठी पहल

निःशुल्क चिकित्सा शिविर में उमड़ा जनसैलाब, सैकड़ों लोगों को मिला स्वास्थ्य लाभ

सब तक एक्सप्रेस।
लखनऊ। जश्न-ए-आज़ादी एवं इंसानियत हेल्थ केयर हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में सर्वोदय नगर, इंदिरा नगर में एक भव्य निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस जनसेवात्मक पहल में क्षेत्र के सैकड़ों नागरिकों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसके साथ ही ब्लड प्रेशर, शुगर, हृदय रोग सहित अन्य बीमारियों की जांच की गई। जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क परामर्श के साथ दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर की सुव्यवस्थित व्यवस्था और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
आयोजकों ने बताया कि जश्न-ए-आज़ादी केवल उत्सव नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा, स्वास्थ्य और इंसानियत की भावना पहुंचाने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे निःशुल्क चिकित्सा शिविर और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।
स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों और चिकित्सकों की टीम का आभार जताया और इसे मानवता की मिसाल बताया। इस अवसर पर कुदरत उल्ला खान, मुर्तुजा अली, जुबैर अहमद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!