ब्लॉक प्रमुख अजीत कुमार रावत की उपस्थिति में इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण
पंचम राज्य वित्त एवं 15वें वित्त आयोग योजना के तहत कराया गया विकास कार्य, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर आवागमन सुविधा

राबर्ट्सगंज (सोनभद्र)। रिपोर्ट: क्षितीश चतुर्वेदी, सब तक एक्सप्रेस।
पंचम राज्य वित्त एवं 15वें वित्त आयोग योजना (वर्ष 2025-26) के अंतर्गत क्षेत्र पंचायत राबर्ट्सगंज द्वारा कराए गए विकास कार्य का लोकार्पण ग्राम पंचायत मरकुण्डी-4 में संपन्न हुआ।
ग्राम पंचायत में ‘मोद्धू हरिजन के घर से मेन रोड तक’ नवनिर्मित इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण माननीय ब्लॉक प्रमुख राबर्ट्सगंज अजीत कुमार रावत की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के विकास तथा ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि क्षेत्र पंचायत के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, जल निकासी एवं अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है, जिससे आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य श्याम कार्तिक पाण्डेय, खण्ड विकास अधिकारी लाल जी शुक्ला, जनप्रतिनिधि, अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
यह विकास कार्य क्षेत्र पंचायत राबर्ट्सगंज द्वारा पंचम राज्य वित्त एवं 15वें वित्त आयोग योजना के अंतर्गत कराया गया है। ग्रामीणों ने इंटरलॉकिंग सड़क बनने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।



