उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊसीतापुरसोनभद्र

अन्नदाताओं का हित सर्वोपरि, किसानों पर अत्याचार बंद हो : संदीप मिश्र

सतीश पाण्डेय।सब तक एक्सप्रेस।
सोनभद्र।
किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्र ने धान खरीद की धीमी प्रगति पर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि अन्नदाता किसानों के साथ हो रहा अत्याचार अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसान इस धरती का भगवान है और उसके सम्मान व हित से कोई समझौता नहीं होगा।
बुधवार को किसानों की शिकायतों के बाद किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधि मंडल धान खरीद की स्थिति का जायजा लेने मंडी पहुंचा। मौके पर पाया गया कि धान खरीद कछुआ चाल से चल रही है, जिससे किसान गंभीर परेशानियों का सामना कर रहे हैं। इस संबंध में मोर्चा संयोजक संदीप मिश्र ने प्रमुख सचिव, खाद्यान्न एवं रसद विभाग से फोन पर वार्ता कर मांग की कि सभी क्रय केंद्रों पर कांटा और तौल की व्यवस्था तत्काल बढ़ाई जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके।


संदीप मिश्र ने जनपद के धान खरीद प्रभारी अधिकारियों से भी आग्रह किया कि वे स्वयं क्रय केंद्रों का निरीक्षण करें और मंडी में आकर किसानों की स्थिति को देखें। उन्होंने बताया कि बीते एक माह से सैकड़ों किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ मंडी में डटे हुए हैं और कड़ाके की ठंड में दिन-रात अपने धान की रखवाली करने को मजबूर हैं।
मोर्चा संयोजक ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही धान तौल की गति नहीं बढ़ाई गई तो किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
इस दौरान हुए प्रदर्शन में विवेक पटेल, बिरबल पटेल, राजू मौर्य, सुरेंद्र पाल, आदर्श पटेल, प्रमोद चौबे, मनोज गुप्ता, डबलू सिंह पटेल, रुद्र कुमार, रामदेव पाल एवं राजेश चौहान सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!