
सब तक एक्सप्रेस।
मेरठ। 77वें गणतंत्र दिवस समारोह 2026 के अवसर पर बेटियाँ फाउंडेशन की अध्यक्ष अंजू पाण्डेय को उनके सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान काउंसलर परिवार परामर्श केंद्र, मेरठ में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस लाइन में आयोजित समारोह के दौरान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी मेरठ तथा प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री श्री दिनेश खटीक द्वारा संयुक्त रूप से अंजू पाण्डेय को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मान प्राप्त होने पर बेटियाँ फाउंडेशन परिवार ने इसे गौरव का विषय बताते हुए परिवार परामर्श केंद्र के प्रभारी और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। संस्था की ओर से कहा गया कि यह सम्मान महिला सशक्तिकरण और परिवारिक परामर्श के क्षेत्र में किए जा रहे निरंतर प्रयासों को और मजबूती देगा।
इस अवसर पर संस्था की एरिया समन्वयक बबीता कटारिया तथा राष्ट्रीय महिला आयोग के “तेरे मेरे सपने” केंद्र की काउंसलर कुसुम शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।



