6 मई को होगी भाजपा मंडल चंदिया की कार्यसमिति बैठक
प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर मंडल स्तर पर होगी बैठक, कार्यकर्ता और पदाधिकारी रहेंगे मौजूद

उमरिया | ब्यूरो चीफ राहुल शीतलानी | सब तक एक्सप्रेस
भारतीय जनता पार्टी मंडल चंदिया की कार्यसमिति बैठक 6 मई को आयोजित की जाएगी। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा के सभी मंडलों में मंडल कार्यसमिति की बैठकें आयोजित की जा रही हैं, इसी क्रम में मंडल चंदिया में भी बैठक होना तय हुआ है।
भाजपा मंडल चंदिया के अध्यक्ष श्री पुष्पेंद्र सिंह रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार मंडल, जिला एवं प्रदेश स्तर पर कार्यसमिति बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इस बैठक में मंडल कार्यसमिति के सदस्य, वरिष्ठ नेता एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
बैठक के दौरान संगठन की आगामी रणनीति, पार्टी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा संगठन विस्तार को लेकर चर्चा की जाएगी। साथ ही आगामी गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे।



