कोटा

राजस्थान के शिक्षा नगरी कोटा में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा एक संवेदनशील मामला सामने आया है।

राजस्थान के शिक्षा नगरी कोटा में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा एक संवेदनशील मामला सामने आया है। पिछले चार दिनों में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के कुल पांच युवकों को संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई जैसलमेर में पाकिस्तानी जासूस पकड़े जाने के मामले के ठीक बाद हुई है, जिससे सुरक्षा एजेंसियां अतिरिक्त सतर्क हैं।

भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र में शनिवार (31 जनवरी) सुबह करीब 8 बजे सुरक्षा एजेंसियों ने तीन कश्मीरी युवकों को होटल चेकिंग के दौरान हिरासत में लिया। इससे पहले मकबरा थाना क्षेत्र से दो अन्य कश्मीरी युवकों को डिटेन किया गया था। कुल पांचों युवक जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

भीमगंज मंडी थाना प्रभारी रामकिशन गोदारा ने बताया कि संदिग्धों से प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने दावा किया कि वे बारामूला में एक मदरसे के निर्माण के लिए कोटा की मुस्लिम बस्तियों और समुदाय से चंदा एकत्र करने आए थे। हालांकि, उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने के कारण पुलिस, आर्मी इंटेलिजेंस, सीआईडी और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने गहन जांच शुरू कर दी है।

पुलिस और एजेंसियों का रुख
पुलिस का कहना है कि युवकों का कोटा आने का मकसद केवल चंदा जुटाना था या इसमें कोई अन्य गुप्त उद्देश्य छिपा है, इसकी पुष्टि के लिए जांच जारी है। होटलों और संदिग्ध स्थानों पर चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है। अधिकारी ने कहा, “सुरक्षा के मद्देनजर कोई रिस्क नहीं लिया जा सकता। आगे की जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनकी जानकारी समय पर दी जाएगी।”

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब राजस्थान में हाल ही में जैसलमेर से पाकिस्तान से जुड़े जासूसी मामले सामने आए थे। सुरक्षा एजेंसियां राज्य में किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रख रही हैं, खासकर सीमावर्ती इलाकों और बड़े शहरों में।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!