कोटाजयपुरटॉप न्यूजराजस्थान

मीना सेवा संघ शीघ्र शुरू करेगा सदस्यता अभियान, संगठन चुनाव की तैयारी

चार चरणों में होंगे ब्लॉक व तहसील स्तर के चुनाव, योग्यता तय

सूरज पोसवाल।सब तक एक्सप्रेस।
दौसा/सिकराय। आदिवासी मीना सेवा संघ की ओर से शीघ्र ही सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। प्रदेश संगठन मंत्री एवं चुनाव प्रभारी छाजूलाल मीना ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार संगठन के चुनाव कराए जाएंगे, जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिए जिले की सभी तहसीलों में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा तथा चार चरणों में ब्लॉक कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। प्रथम चरण में सिकराय, बहरावंडा, महवा, बैजूपाड़ा और बसवा तहसीलों में तहसील अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा।
संगठन चुनाव के लिए पूर्व डीईओ धनश्याम मीणा को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। चुनाव प्रभारी ने बताया कि संगठन के चुनाव में अध्यक्ष, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य रखी गई है।
संघ पदाधिकारियों के अनुसार इस अभियान से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!