उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजराज्यराष्ट्रीयलखनऊसीतापुरसोनभद्र

सीतापुर में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई, डीएम राजा गणपति आर सख्त

लापरवाही पर सचिव निलंबित, ग्राम प्रधान व अधिकारियों को नोटिस

विशेष संवाददाता: शैलेन्द्र यादव:
सीतापुर। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने विकास कार्यों में लापरवाही को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए विकास खण्ड गोंदलामऊ में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर ग्राम पंचायत कुर्सी के सचिव विकास तिवारी को निलंबित करने तथा ग्राम प्रधान कुर्सी को नोटिस जारी करने के आदेश दिए गए हैं।
निरीक्षण के दौरान जी राम जी योजना से संबंधित पत्रावलियां उपलब्ध न होने और कार्यों में घोर लापरवाही पाए जाने पर जिलाधिकारी ने टेक्निकल असिस्टेंट को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं, अभिलेखों को सही ढंग से प्रस्तुत न कर पाने पर एडीओ पंचायत राजेश कुमार से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ग्राम पंचायत कुर्सी स्थित पंचायत भवन के निरीक्षण पर पहुंचे थे, जहां व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति सामने आई। डीएम ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है। जिलाधिकारी की सख्ती से यह संदेश साफ हो गया है कि विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही अनिवार्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!