
विशेष संवाददाता: शैलेन्द्र यादव:
बहराइच। जनपद स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का सफल आयोजन बाबा सुंदर सिंह बधिर विद्यालय के प्रांगण में किया गया। यह प्रतियोगिता विगत दो दशकों से निरंतर आयोजित की जा रही है और जनपद में शैक्षिक जागरूकता के साथ-साथ समावेशी शिक्षा का सशक्त उदाहरण बन चुकी है। प्रतियोगिता में बहराइच जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए सामान्य एवं दिव्यांग विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
प्रतियोगिता का आयोजन हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में किया गया, जिसमें कक्षा एक से लेकर स्नातक स्तर तक के विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
प्रतियोगिता में माटेसरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, प्रेम नारायण मेमोरियल पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर, एमकेजी पब्लिक स्कूल, वाहेगुरु कोचिंग सेंटर, श्रीवास्तव कोचिंग सेंटर, बालवीर पब्लिक स्कूल, पुष्पा देवी आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, स्टडी प्वाइंट कोचिंग, गुरुकुल पब्लिक स्कूल, किसान पोस्ट ग्रेजुएट विद्यालय, डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल, सीमा जूनियर हाई स्कूल, ऐम्स इंटरनेशनल स्कूल, बैरोज ब्लू बेल्स स्कूल सहित अनेक शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
प्रतियोगिता के सफल संचालन में सोनी, रूपा, गीता, रंजना, श्रेया, उत्कर्ष, हिमांशु, संतोष सक्सेना, विजय बहादुर गुप्ता, गुरविंदर सिंह सहित अन्य सहयोगियों का सराहनीय योगदान रहा। आयोजकों ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता का परीक्षा परिणाम आगामी 22 मार्च 2026 को विद्यालय प्रांगण में विधिवत रूप से घोषित एवं वितरित किया जाएगा।
यह प्रतियोगिता न केवल विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन का माध्यम बनी, बल्कि सामान्य और दिव्यांग बच्चों को समान अवसर प्रदान कर सामाजिक समरसता और शिक्षा में समावेशन का प्रेरक संदेश भी देती नजर आई।



