उदयपुरजयपुरटॉप न्यूजराजस्थान

वॉइस ऑफ मीडिया की राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

करणी सेना के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड़ सांजू विशिष्ट अतिथि के रूप में हुए सम्मानित

सब तक एक्सप्रेस।
जयपुर। वॉइस ऑफ मीडिया राष्ट्रीय पत्रकार संगठन की राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक दिनांक 1 फरवरी 2026 को चौड़ा रास्ता, जयपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने की। बैठक में पत्रकारों के हितों, संगठन को सशक्त बनाने तथा आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक निर्णय लिए गए।
बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष दशरथ सिंह की उपस्थिति रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में करणी सेना के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड़ सांजू ने शिरकत की, जिनका प्रदेश अध्यक्ष गोपाल गुप्ता द्वारा माला व साफा पहनाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। इस अवसर पर धर्मेंद्र सिंह राठौड़ सांजू ने पत्रकारों के हित में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
बैठक में संगठन के कार्यालय को विश्वकर्मा पांच नंबर क्षेत्र में स्थापित करने पर सहमति बनी। इसके लिए फंड व्यवस्था हेतु प्रत्येक सदस्य से एक हजार रुपये प्रति माह सहयोग का प्रस्ताव कार्यकारी अध्यक्ष केशव सिंह सोलंकी द्वारा रखा गया। तय किया गया कि अगली बैठक 15 फरवरी 2026 को विश्वकर्मा पांच नंबर में आयोजित की जाएगी, जिसमें नई कार्यकारिणी गठन को लेकर भी योजना प्रस्तावित की जाएगी।
बैठक में संगठन के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें विनोद शर्मा, उमर पठान, केशव सिंह सोलंकी, गोविंद प्रसाद सैनी, चेतन प्रकाश, जाकिर खान, कमल नयन सिंह, सागर साकया, दशरथ सिंह करनावट सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि धर्मेंद्र सिंह राठौड़ सांजू के साथ पधारे भंवर सिंह, हंसराज सिंह राठौड़ को भी संगठन की ओर से सम्मानित किया गया। बैठक का समापन आपसी संवाद एवं अल्पाहार के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!