उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजबड़ी खबरबहराइचसीतापुरसोनभद्र

पंजाबी सरल शिक्षण कार्यक्रम का भव्य समापन, बच्चों को मिला गुरमुखी ज्ञान का सम्मान

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी की पहल, तीन माह में बच्चों ने सीखी गुरमुखी लिपि

सब तक एक्सप्रेस।
विशेष संवाददाता: शैलेन्द्र यादव
बहराइच। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी द्वारा संचालित पंजाबी सरल शिक्षण कार्यक्रम के तहत सर्टिफिकेट वितरण समारोह का आयोजन बाबा सुंदर सिंह बधिर विद्यालय, बहराइच में किया गया। कार्यक्रम में अकादमी के प्रतिनिधि अरविंद नारायण मिश्रा विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने प्रशिक्षण पूरा करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साह बढ़ाया।
तीन माह की अवधि वाले इस कोर्स में बच्चों को किसी भी उम्र में गुरमुखी लिपि पढ़ने और लिखने का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि विद्यालय के मुस्लिम बच्चों ने भी गुरमुखी लिपि सीखी और अच्छे अंक प्राप्त किए, जो आपसी भाईचारे और भाषाई समावेशन का संदेश देता है।
इस अवसर पर इरतिका फातिमा, गुरसेवक सिंह, नमनप्रीत कौर, जिक्रा फातिमा, इकरा फातिमा, प्रभलीन कौर, जगजोत सिंह, पुष्पेंद्र कौर, जगप्रीत कौर, अर्चना और आयुषी मिश्रा सहित अन्य प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र दिए गए।
कार्यक्रम में डॉ. बलमीत कौर, रूपा श्रीवास्तव, गीता श्रीवास्तव, गुरविंदर सिंह, रजनीत कौर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि इसी प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत मिही पुरवा में प्रशिक्षित बच्चों को भी आज प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम के माध्यम से भाषा, संस्कृति और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!