पॉलिटिक्स

ममता बनर्जी को पैरवी करते हुए देखने के लिए उमड़े वकील, खूब क्लिक की तस्वीरें

प्रधान न्यायाधीश के अदालत कक्ष में बुधवार को उस समय वकील और वादी उमड़ पड़े, जब बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सुप्रीम कोर्ट के समक्ष अपनी दलीलें रख रही थीं। पारंपरिक सफेद साड़ी और काले दुपट्टे में ममता बनर्जी सुबह करीब 10 बजे तृणमूल सांसद एवं वरिष्ठ अधिवक्ता कल्याण बनर्जी समेत अपने अन्य वकीलों के साथ सुप्रीम कोर्ट के प्रवेश द्वार पर पहुंचीं।

HighLights

  1. पारंपरिक सफेद साड़ी और काले दुपट्टे में ममता बनर्जी कोर्ट पहुंची
  2. अन्य वकीलों के साथ सुप्रीम कोर्ट के प्रवेश द्वार पर पहुंचीं

प्रधान न्यायाधीश के अदालत कक्ष में बुधवार को उस समय वकील और वादी उमड़ पड़े, जब बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सुप्रीम कोर्ट के समक्ष अपनी दलीलें रख रही थीं।

पारंपरिक सफेद साड़ी और काले दुपट्टे में ममता बनर्जी सुबह करीब 10 बजे तृणमूल सांसद एवं वरिष्ठ अधिवक्ता कल्याण बनर्जी समेत अपने अन्य वकीलों के साथ सुप्रीम कोर्ट के प्रवेश द्वार पर पहुंचीं।

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री ने शीर्ष अदालत के परिसर में प्रवेश करने के लिए सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री से पास के लिए आवेदन किया था और उन्हें यह पास मिल गया था।

ममता बनर्जी के अदालत परिसर में प्रवेश करते ही, वहां मौजूद मीडियाकर्मियों ने उनकी तस्वीरें खींचनी शुरू कर दीं और अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाने लगे। एलीवेटर पर कदम रखते समय तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने मीडियाकर्मियों के इस सवाल का जवाब नहीं दिया कि क्या वह स्वयं दलीलें पेश करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!