अंतरराष्ट्रीय

कनाडा के स्कूल में ताबड़तोड़ फायरिंग: 10 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

कनाडाई पुलिस ने ब्रिटिश कोलंबिया के टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल में हुई गोलीबारी की पुष्टि की है। इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि हमलावर को भी मार गिराया गया। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस स्टाफ सार्जेंट क्रिस क्लार्क ने बताया कि यह गोलीबारी प्रांत के उत्तर-पूर्वी हिस्से में हुई।

HighLights

  1. ब्रिटिश कोलंबिया के स्कूल में हुई भीषण गोलीबारी।
  2. गोलीबारी में 10 लोगों की दुखद मौत हुई।
  3. पुलिस ने हमलावर शूटर को मार गिराया।

 कनाडाई पुलिस ने मंगलवार को बताया कि ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के उत्तर-पूर्वी हिस्से में एक हाई स्कूल में हुई गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने शूटर को ढेर कर दिया है।

रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस स्टाफ सार्जेंट क्रिस क्लार्क ने पुष्टि की है कि ब्रिटिश कोलंबिया के पीस इलाके में टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल में फायरिंग हुई है। 10 लोगों की मौत हो गई है और हमलावर को भी मार गिराया गया है।

PM मोदी बोले- बहुत दुखद घटना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना पर दुख जताया और उन परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जताई, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। साथ ही घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की।

पीएम मोदी ने कहा कि कनाडा में हुई भयानक शूटिंग से बहुत सदमा लगा। मैं उन परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। इस गहरे दुख की घड़ी में भारत कनाडा के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।

शूटर समेत 10 लोगों की मौत

वहीं, CBC न्यूज ने बताया कि मंगलवार को कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के टम्बलर रिज में हुई गोलीबारी में एक संदिग्ध शूटर समेत दस लोगों की मौत हो गई।

CBC न्यूज ने बताया कि छह लोग एक हाई स्कूल के अंदर मरे हुए पाए गए, दो और लोग एक घर में मरे हुए पाए गए, जिसके बारे में पुलिस का मानना है कि वह इस घटना से जुड़ा है। एक और व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। साथ ही संदिग्ध शूटर की भी मौत हो गई।

इसके अलावा, पुलिस के हवाले से CBC ने बताया कि एक लोकल मेडिकल सेंटर में 25 और लोगों की चोटों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!