उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजबड़ी खबरराज्यलखनऊसीतापुरसोनभद्र

लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर चलती कार बनी आग का गोला

शादी समारोह में जा रहा परिवार बाल-बाल बचा

लखनऊ | सब तक एक्सप्रेस
लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। बताया जा रहा है कि एक परिवार शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। रास्ते में कार के अधिक गर्म होने पर चालक ने वाहन को सड़क किनारे रोक दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ ही मिनटों में कार से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते Renault Kwid कार धू-धू कर जलने लगी। आग इतनी तेज थी कि आसपास मौजूद लोग सहम गए।
सूचना मिलते ही Bakshi Ka Talab Police Station पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
कार में सवार खदरा निवासी डॉ. चंद्रप्रकाश और उनका परिवार समय रहते बाहर निकल गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक आशंका है कि तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!