
सब तक एक्सप्रेस | जयपुर
जयपुर। वॉइस ऑफ़ मिडिया राजस्थान के उत्तर क्षेत्र के लिए नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश चीफ गोपाल गुप्ता के निर्देशों पर की गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष काले साहब के आदेशों के क्रम में गठित इस नई कार्यकारिणी में केशव सिंह सोलंकी को सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि कमल नयन रतनू को महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बताया गया कि प्रदेश अध्यक्ष केशव सिंह सोलंकी जल्द ही शेष पदाधिकारियों की घोषणा करेंगे। संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और सदस्यों ने नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं महासचिव को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का विश्वास जताया है।
कार्यालय संवाददाता
सब तक एक्सप्रेस



