मनोरंजन

‘ये 5 करोड़ रुपये लेने का तरीका नहीं…’, Rajpal Yadav पर अभी भी लटकी है तलवार? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

Rajpal Yadav Case: चेक बाउंस केस में जेल जाने को लेकर राजपाल यादव ने पहली बार बयान दिया। उन्होंने बताया कि अभी भी उन पर तलवार लटकी है या नहीं

HighLights

  1. डायरेक्टोरियल डेब्यू के लिए राजपाल ने लिया था लोन
  2. सालों से राजपाल यादव के लोन मामले में चल रहा था केस
  3. जेल से निकलने के बाद राजपाल यादव ने बताया केस का स्टेटस

 राजपाल यादव (Rajpal Yadav) चेक बाउंस केस को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। 15 साल पुराने लोन मामले में पहले वह जेल गए और फिर अंतरिम जमानत पर बाहर हैं।

जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस में चेक बाउंस केस को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि जेल से निकलने के बाद इस मामले को लेकर क्या स्टेटस है, उन पर अभी भी खतरा है या नहीं!

चेक बाउंस केस पर बोले राजपाल यादव

54 साल के राजपाल यादव से जब पूछा गया कि क्या जेल से निकलने के बाद केस को लेकर क्या स्टेटस है और उनके सिर पर अभी भी कोई तलवार लटकी है? इस पर राजपाल ने इंस्टैंट बॉलीवुड के साथ बातचीत में कहा, “तलवार न पहले लटकी थी, तलवार न अब लटकी है और ना कल लटकेगी। हम तलवार साथ में ही रखते हैं। हमारे पास कुछ भी न छिपाने के लिए है और ना कुछ बनाने के लिए। जिंदगी में जब खुछ छुपाना होता है ना तो बहुत कुछ बहाना होता है।”

rajpal yadav

राजपाल यादव ने मामले को लेकर जाहिर की नाराजगी

राजपाल यादव ने आगे कहा, “आज मीडिया डिजिटल वर्ल्ड हो गया है। मैं कहां तक छुपाऊंगा सबसे। मैं पहले दिन से बोल रहा हूं, 12-13 साल से कि यह 5 करोड़ का मुकदमा है, उसके लिए मैं हाई कोर्ट से लेकर जहां जिसने बुलाया, वहां जाने को तैयार। लेकिन मैं यह बोल रहा हूं कि पब्लिक के बीच ये 5 करोड़ रुपये लेने का तरीका नहीं है।”

20 करोड़ में बनी थी राजपाल की पहली फिल्म

राजपाल ने यह भी कहा, “5 करोड़ फिल्म के लिए लिया। फिल्म रिलीज होती, फिल्म डिस्ट्रीब्यूट होती है। फिल्म का टाइम फिल्म वाले डिसाइड करते हैं कि फिल्म तीन महीने बाद रिलीज होगी या दो महीने बाद लेकिन जब कोई नादान आदमी ऐसे नादानी में अपने तरीके से सब चीजें चलाने लगता है तो यह बंटाधार हो जाता है।”

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!