राष्ट्रीय

होली पर देश का हाल: पंजाब में चार की मौत, राजस्थान में करंट का कहर और बंगाल में बवाल

होली के उल्लास के बीच कई जगह हिंसक झड़प और विवादों ने रंग में भंग डाल दिया। पंजाब में खूनी खेल में चार जानें चली गई, जबकि बंगाल मेंदो समुदायों में भिड़ंत, और पथराव में एक एएसआइ समेत नौ लोग घायल हो गए।

HighLights

  1. राजस्थान में होली खेलते समय युवक की करंट लगने से गई जान
  2. बंगाल में दो समुदायों के बीच पथराव, एएसआई समेत नौ घायल

होली के उल्लास के बीच कई जगह हिंसक झड़प और विवादों ने रंग में भंग डाल दिया। पंजाब में खूनी खेल में चार जानें चली गई, जबकि बंगाल मेंदो समुदायों में भिड़ंत, और पथराव में एक एएसआइ समेत नौ लोग घायल हो गए।

राजस्थान में होली के जुलूस के दौरान काला रंग फेंकने को लेकर तनाव की स्थिति बनी रही। कोटा में होली खेलते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई।

लुधियाना के साहनेवाल इलाके के वाल्मीकि मोहल्ले में बुधवार रात होली के जश्न में तेज आवाज में गाना बजाने से रोका तो आरोपितों ने 25 वर्षीय युवक भूपदिंर सहोता और उसे बचाने आई पड़ोसी 62 वर्षीय महिला बलविंदर कौर को पिकअप वैन से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।

फिरोजपुर में होली खेल रहे बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद दो गुटों में हुई फायरिग में दो लोगों की मौत हो गई। उधर फाजिल्का-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन में मुक्तसर के बरीवाला रेलवे स्टेशन पर बुधवार रात्रि लुटेरों ने बुलंदशहर होली मनाने जा रहे परिवार से मारपीट की और 12 हजार की नकदी, सोने की बालियां व अन्य सामान लूट लिया। ट्रेन में सवार कुछ यात्रियों ने दूसरे डिब्बों में भाग कर अपनी जान बचाई।

बंगाल के आसनसोल स्थित बराकर में होली के दिन करीम डंगाल क्षेत्र में दो समुदाय के कुछ लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान मारपीट के साथ दोंनों ओर से जमकर पथराव हुआ। जिसमें दोनों समुदायों के आठ लोगों के अलावा बराकर के एएसआइ सोमनाथ चटर्जी भी घायल हो गए। बवाल के दौरान बम और गोलियां चलाए जाने की भी सूचना है।

घटना के बाद उत्पन्न तनाव को देखते हुए आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट वेस्ट के एसीपी जावेद हुसैन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। राजस्थान में बूंदी जिले के आलोद गांव में होली के जुलूस के दौरान रंग फेंकने को लेकर तनाव उत्प्नन हो गया। दो पक्ष आमने-सामने हो गए।

पुलिस के अनुसार, बुधवार को जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने गांव की मस्जिद पर काला रंग फेंक दिया। इस पर मुस्लिम समाज के लोग एकत्रित हो गए और हंगामा करने लगे। पुलिस ने मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया है। बूंदी की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा ने बताया कि स्थिति नियंण में है।

उत्तर प्रदेश में पथराव में पुलिसकर्मी घायल

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में पर हिंसा, झड़प और हादसों की कई खबरें सामने आईं। होली के दिन कौशांबी, संभल, कन्नौज, फतेहपुर, फर्रुखाबाद और उन्नाव में पुलिस पर पथराव की घटनाएं हुईं। इन झड़पों में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

संभल में अश्लील और राजनीतिक गाने बजाने से रोकने पर दबंगों ने पुलिस टीम पर हमला किया। हमले में सिपाही मदन गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने 13 नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

अलीगढ़ में भाजपा नेता के बहनोई के घर रंग लगाने के बहाने घुसे बदमाशों ने दंपती को बंधक बनाकर डकैती डाली। विरोध करने पर महिला को चाकू मारकर घायल कर दिया। बदायूं में साउंड सिस्टम के साथ निकल रहे होली के जुलूस को दूसरे पक्ष ने रोक दिया, जिससे जातीय संघर्ष की स्थिति बनी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!