
उमरिया, 19 मार्च | ब्यूरो चीफ राहुल शीतलानी
चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने बिरसिंहपुर पाली स्थित मां विरासिनी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और विधि-विधान से घट स्थापना की। इस दौरान उन्होंने जिले और प्रदेश के विकास तथा लोगों के सुखमय जीवन की कामना की।
मां विरासिनी मंदिर में घट कलश स्थापना का विशेष महत्व माना जाता है। यहां हर वर्ष रामनवमी के अवसर पर जवारा का आयोजन होता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।

नवरात्र के दौरान मंदिर परिसर में नौ दिवसीय मेला भी लगता है। इस मेले में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ अन्य जिलों और प्रदेशों से भी व्यापारी और श्रद्धालु पहुंचते हैं।
इस अवसर पर एसडीएम पाली मीनाक्षी इंगले, एसडीओपी, तहसीलदार, नगर निरीक्षक, पुजारी, पत्रकार और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।



