उमरियाटॉप न्यूजधार्मिकनवरात्रिबड़ी खबरभोपालमध्य प्रदेश

धूमधाम से निकली भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा, चैत्र नवरात्रि पर भक्तिमय हुआ नौरोजाबाद

पीपल चौक राम मंदिर से शुरू हुई यात्रा, प्रमुख मार्गों से होते हुए मां ज्वाला उचेहरा धाम में हुआ समापन

ब्यूरो चीफ उमरिया – राहुल शीतलानी
उमरिया जिले के नौरोजाबाद नगर में हिंदू नव वर्ष एवं चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ निकाली गई। हर वर्ष की तरह इस बार भी नगर पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में रंगा नजर आया।
शोभायात्रा का शुभारंभ पीपल चौक स्थित राम मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके बाद यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों—पांच नंबर, पीपल चौक, बस स्टैंड, बाबू लाइन, सिविल लाइन तिराहा और बाजार पूरा—से होकर गुजरी।

यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम का स्वागत किया। पूरे मार्ग में “जय श्रीराम” के जयकारों से माहौल गूंजता रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए और भक्ति में लीन नजर आए।

शोभायात्रा का समापन मां ज्वाला उचेहरा धाम में भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!