क्राइम

दिल्ली के मयूर विहार में भाभी का गला रेता, हालत गंभीर; देवर ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर

मयूर विहार में देवर असलम ने भाभी अफसाना का गला रेत दिया। गंभीर रूप से घायल अफसाना को जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया। वारदात के बाद आरोपी असलम ने थाने में सरेंडर कर दिया।

 मयूर विहार इलाके में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। यहां देवर ने भाभी का गला रेत दिया और इसके बाद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में घायल महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें हालत नाजुक देखते हुए जीटीबी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने की जांच

पीड़िता की पहचान अफसाना के रूप में हुई है, जबकि आरोपित देवर का नाम असलम बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने क्राइम टीम और फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए और घटनास्थल की बारीकी से जांच की।

पुलिस के अनुसार, आरोपित असलम वारदात के बाद सीधे थाने पहुंचा और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

घरेलू विवाद की आशंका, फिलहाल कारण अस्पष्ट

प्राथमिक जांच में घरेलू विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वारदात के पीछे की असली वजह का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है ताकि घटना के हर पहलू को स्पष्ट किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!