उमरियाटॉप न्यूजबड़ी खबरभोपालमध्य प्रदेश
बिरसिंहपुर पाली में विसर्जन के दौरान ऑटो चालक पर चाकू से हमला, एक आरोपी गिरफ्तार
सवारी लेकर जा रहे चालक के साथ पहले मारपीट, फिर चाकूबाजी; दूसरा आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी

ब्यूरो चीफ उमरिया: राहुल शीतलानी।
उमरिया। जिले के बिरसिंहपुर पाली क्षेत्र में विसर्जन के दौरान एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। सवारी लेकर जा रहे ऑटो चालक मंगलू पर कुछ लोगों ने पहले मारपीट की और उसके बाद चाकू से हमला कर दिया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल अवस्था में मंगलू को तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से बिरसिंहपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि घायल चालक नौरोजाबाद का निवासी है।
मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।



