उदयपुरकोटाचित्तौड़गढ़जयपुरटॉप न्यूजराजस्थान

जयपुर में 30 अप्रैल को ‘वाईस ऑफ मीडिया’ का प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मेलन

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत होंगे मुख्य अतिथि, बड़ी संख्या में पत्रकारों के शामिल होने की उम्मीद

सब तक एक्सप्रेस।
जयपुर। ‘वाईस ऑफ मीडिया’ पत्रकार संगठन (राष्ट्रीय) की ओर से 30 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को राजस्थान स्तरीय एक दिवसीय पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम जयपुर के गोयल मैरिज गार्डन, मुरलीपुरा पुलिस थाना के सामने आयोजित होगा।
सम्मेलन में संगठन की राजस्थान, उत्तर और दक्षिण कार्यकारिणी के पदाधिकारी व सदस्य पत्रकार भाग लेंगे। कार्यक्रम में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे, जबकि राष्ट्रीय महासचिव दिव्या भोसले कार्यक्रम का संचालन करेंगी।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पत्रकार इस सम्मेलन में शामिल होंगे और संगठन की एकजुटता को मजबूत करेंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से सम्मेलन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की है।
उन्होंने यह भी कहा कि जो पदाधिकारी या सदस्य सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे, उनके खिलाफ संगठनात्मक कार्रवाई की जा सकती है, जिसमें निष्कासन भी शामिल है।
प्रदेश अध्यक्ष ने सभी पत्रकार साथियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने और संगठन को सहयोग देने का आह्वान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!