उमरियाटॉप न्यूजबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजभोपालमध्य प्रदेश

बदलते समय में भी कायम रही गरिमा: पूर्व सांसद ज्ञान सिंह ने वर्तमान सांसद हिमाद्री सिंह से की मुलाकात

दिल्ली स्थित निवास पर सौजन्य भेंट, बदलती राजनीति के बीच सम्मान और सादगी की मिसाल

सब तक एक्सप्रेस | ब्यूरो चीफ उमरिया राहुल शीतलानी:
शहडोल संभाग की राजनीति में एक सादगीपूर्ण और सकारात्मक संदेश देने वाला दृश्य उस समय देखने को मिला, जब पूर्व सांसद श्री ज्ञान सिंह ने वर्तमान सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह के दिल्ली स्थित निवास पर सौजन्य भेंट की।
इस मुलाकात ने यह साबित कर दिया कि राजनीति में भले ही समय के साथ पद और जिम्मेदारियाँ बदलती रहें, लेकिन आपसी सम्मान और गरिमा हमेशा कायम रहनी चाहिए। एक समय था जब शहडोल क्षेत्र की पहचान ज्ञान सिंह के नेतृत्व से जुड़ी रही, लेकिन बदलते राजनीतिक समीकरणों के साथ जिम्मेदारियाँ भी बदल गईं।
इसके बावजूद ज्ञान सिंह के व्यक्तित्व की सादगी, शालीनता और उच्च विचारधारा में कोई परिवर्तन नहीं आया। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में हमेशा मर्यादा और सेवा भाव को प्राथमिकता दी, जिससे लोगों के बीच उनका विश्वास आज भी मजबूत बना हुआ है।
राजनीति के इस बदलते दौर में यह मुलाकात एक सीख भी देती है कि व्यक्ति का असली कद उसके पद से नहीं, बल्कि उसके व्यवहार और कार्यों से तय होता है।
वर्तमान में उनकी राजनीतिक विरासत को उनके पुत्र आगे बढ़ा रहे हैं, जिनसे भी यही उम्मीद की जा रही है कि वे इसी सादगी और मूल्यों को बनाए रखते हुए क्षेत्र की सेवा करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!