उमरियाक्राइमटॉप न्यूजबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजभोपालमध्य प्रदेश

24 घंटे में अपहृत बालिका बरामद, पुलिस की तत्परता से परिजनों को सौंपा गया

मुस्कान अभियान के तहत नौरोजाबाद पुलिस की बड़ी सफलता, टीम का सराहनीय योगदान

राहुल शीतलानी/उमरिया।
नौरोजाबाद थाना पुलिस ने मुस्कान अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अपहृत बालिका को मात्र 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने बालिका को दस्तयाब कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं SDOP पाली के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी नौरोजाबाद के नेतृत्व में की गई। मामले में थाना नौरोजाबाद के अपराध क्रमांक 98/26, धारा 137(2) BNS के तहत कार्रवाई की गई।
इस सफल अभियान में सउनि रामबक्स कोल, प्रधान आरक्षक राजेश दुबे, आरक्षक बृजेश यादव, महिला आरक्षक प्रीति ऐलोरे एवं साइबर सेल के आरक्षक संदीप का विशेष योगदान रहा। पुलिस की इस तत्परता की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!