उमरियाटॉप न्यूजबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजमध्य प्रदेश

घरेलू विवाद में व्यापारी संघ अध्यक्ष कमल चंदवानी का पैर फैक्चर

नगर सेठ को लगी चोट, इलाज जारी—परिजनों में चिंता का माहौल

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट: राहुल शीतलानी, उमरिया
उमरिया में नगर सेठ एवं व्यापारी संघ अध्यक्ष कमल चंदवानी घरेलू विवाद के दौरान घायल हो गए, जिससे उनका पैर फैक्चर हो गया। घटना के बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
बताया जा रहा है कि घर में हुए विवाद के चलते यह हादसा हुआ। हालांकि घटना के अन्य कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। डॉक्टरों के अनुसार स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है, लेकिन उन्हें आराम की सलाह दी गई है।
घटना की खबर मिलते ही परिजनों और परिचितों में चिंता का माहौल है। वहीं, शहर के व्यापारी वर्ग ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!