उमरियाटॉप न्यूजबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजभोपालमध्य प्रदेश

बिरसिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास युवक की ट्रेन से कटकर मौत

सुबह आउटर केबिन के पास हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी

रिपोर्ट: राहुल शीतलानी, उमरिया।
उमरिया। जिले के बिरसिंहपुर पाली में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया। बिरसिंहपुर रेलवे स्टेशन के आउटर केबिन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 37 वर्षीय राजेश सोंधिया पिता कंधी लाल सोंधिया निवासी शहडोल के कट्टी मोहल्ला वार्ड नंबर 23 के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह सुबह करीब 6 बजे डाउन रेलवे लाइन के पास मौजूद थे, तभी अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए।

हादसा इतना भीषण था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी।
फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!