उमरियाटॉप न्यूजबड़ी खबरभोपालमध्य प्रदेश

स्वच्छता के दावों की खुली पोल: नगर परिषद कार्यालय खुद गंदगी से बेहाल

नौरोजाबाद नगर परिषद परिसर में बदहाल बाथरूम, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

उमरिया | ब्यूरो चीफ राहुल शीतलानी
उमरिया जिले के नगर नौरोजाबाद नगर परिषद में स्वच्छता को लेकर किए जा रहे दावे अब धरातल पर खोखले साबित होते नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां नगर परिषद द्वारा स्वच्छता अभियान को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर हकीकत इसके ठीक विपरीत दिखाई दे रही है।
नगर परिषद कार्यालय परिसर की स्थिति ही इन दावों की पोल खोलने के लिए काफी है। यहां बने बाथरूमों की हालत बेहद खराब है। नियमित सफाई के अभाव में गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे न केवल कर्मचारियों बल्कि आम नागरिकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बदबू और अस्वच्छ वातावरण के कारण कार्यालय आने वाले लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि जब जिम्मेदार विभाग का अपना कार्यालय ही साफ-सुथरा नहीं है, तो पूरे नगर में स्वच्छता बनाए रखने के दावे कितने कारगर होंगे, यह आसानी से समझा जा सकता है।
यह स्थिति साफ तौर पर जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही और उदासीनता को उजागर करती है। स्वच्छता अभियान को केवल कागजों तक सीमित रखने के बजाय इसे जमीनी स्तर पर लागू करने की सख्त जरूरत है।
अब देखना यह होगा कि नगर परिषद इस गंभीर समस्या को कितनी जल्दी संज्ञान में लेकर सुधारात्मक कदम उठाती है या फिर स्वच्छता के दावे यूं ही सवालों के घेरे में बने रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!