उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजफतेहपुरबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊ

एसपी का सख्त एक्शन: जोनिहा चौकी इंचार्ज समेत 11 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

नाबालिग किशोरी प्रकरण और हादसे में तीन मौत के बाद कार्रवाई, विभाग में मचा हड़कंप

संवाददाता: बृजेन्द्र मौर्य
फतेहपुर। जोनिहा चौकी क्षेत्र से नाबालिग किशोरी को कार से ले जाने और उसके बाद पीछा करने के दौरान हुए हादसे में तीन लोगों की मौत के मामले में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने कड़ा रुख अपनाया है। इस मामले में लापरवाही सामने आने पर जोनिहा चौकी इंचार्ज अजीत को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
इसके साथ ही एसपी ने जिले के छह थानों में तैनात कुल 11 पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन हाजिर किया है। इनमें जहानाबाद, गाजीपुर, हुसेनगंज, कोतवाली, जाफरगंज और राधानगर थानों से जुड़े कारखास शामिल हैं।
कार्रवाई की जद में आए पुलिसकर्मियों में ओम तिवारी, ललित मिश्रा, लोकदीप पांडे, बॉबी गुर्जर, विष्णु देव, मनोज कुमार, रामकुमार पाराशर, राकेश सिंह, रामकुमार और सुधांशु शुक्ला के नाम शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से कई कारखास लंबे समय से विवादित रहे हैं और अवैध गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप भी लगते रहे हैं।
एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। इसे लापरवाह और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!