उमरियाटॉप न्यूजबड़ी खबरभोपालमध्य प्रदेश

करकेली स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव बहाली की मांग, GM बिलासपुर के नाम सौंपा गया ज्ञापन

कोरोना काल में बंद हुए स्टॉपेज अब तक नहीं हुए शुरू, व्यापारियों और ग्रामीणों में नाराजगी

ब्यूरो चीफ: राहुल शीतलानी
नौरोजाबाद। उमरिया जिले के करकेली रेलवे स्टेशन पर कोरोना काल के दौरान बंद किए गए ट्रेनों के ठहराव को बहाल कराने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों ने महाप्रबंधक बिलासपुर के नाम स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द ट्रेनों का स्टॉपेज शुरू करने की मांग की है।
बताया गया कि कोरोना महामारी से पहले करकेली स्टेशन पर नर्मदा एक्सप्रेस, बिलासपुर-इंदौर, इंदौर-बिलासपुर, भोपाल-बिलासपुर, बिलासपुर-भोपाल, रीवा-चिरमिरी, चिरमिरी-रीवा सहित कई ट्रेनों का नियमित ठहराव होता था। लेकिन कोरोना काल में इन सभी ट्रेनों का स्टॉपेज बंद कर दिया गया था, जो अब तक बहाल नहीं किया गया है।


इस मुद्दे को लेकर पहले भी कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे क्षेत्र की जनता में निराशा और आक्रोश है।
शनिवार को इस मांग को लेकर करकेली बस स्टैंड से एक रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। रैली पूरे गांव का भ्रमण करते हुए रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपा गया।


ट्रेन ठहराव बंद होने से व्यापारियों, मरीजों, छात्र-छात्राओं और आम लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान स्थानीय व्यापारियों ने लगभग चार घंटे तक अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर आंदोलन को समर्थन दिया।
ज्ञापन कार्यक्रम में करकेली और आसपास के गांवों के हजारों लोग मौजूद रहे और सभी ने एक स्वर में ट्रेनों का ठहराव जल्द शुरू करने की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!