उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजफतेहपुरबड़ी खबर

बीच सड़क छात्राओं से छींटाकशी का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज, मोटरसाइकिल भी सीज

संवाददाता: बृजेन्द्र मौर्य:
फतेहपुर जनपद में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। स्कूल जा रही बच्चियों के साथ बीच सड़क पर छींटाकशी और छेड़छाड़ की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिससे इलाके में आक्रोश फैल गया।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई रोड के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवक छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार करते नजर आए। वायरल वीडियो में आरोपी छींटाकशी करने के साथ-साथ बच्चियों का हाथ पकड़ने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

मामले का वीडियो सामने आते ही पुलिस ने बिना किसी औपचारिक शिकायत का इंतजार किए स्वतः संज्ञान लिया और तुरंत कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है।
इसके अलावा घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि महिला सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से साफ संकेत है कि छेड़छाड़ जैसी घटनाओं पर सख्ती बरती जा रही है। वहीं, अभिभावकों और समाज से भी अपील की गई है कि ऐसी घटनाओं के खिलाफ आगे आएं और बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!