उमरियाटॉप न्यूजबड़ी खबरभोपालमध्य प्रदेश

अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, सड़क किनारे रखा सामान जब्त

नौरोजाबाद में नगर परिषद और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, दुकानदारों को दी गई सख्त चेतावनी

ब्यूरो चीफ: उमरिया – राहुल शीतलानी
उमरिया। जिले के नौरोजाबाद नगर के बाजार पूरा क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद एसडीएम पाली के निर्देश पर नगर परिषद द्वारा अभियान चलाया गया।
कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे सामान रखकर अतिक्रमण कर रहे दो फर्नीचर दुकानों पर कार्रवाई की गई। प्रशासनिक टीम ने मौके पर रखा सामान हटवाया और जब्त करते हुए पंचनामा तैयार किया।
इस दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी कि भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें, अन्यथा और सख्त कार्रवाई की जाएगी।


अभियान में नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी और नौरोजाबाद पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस की मौजूदगी में पूरे क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए कार्रवाई शांतिपूर्वक संपन्न कराई गई।
प्रशासन की इस कार्रवाई से अन्य दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति देखी गई। अधिकारियों ने साफ कहा कि सड़क और सार्वजनिक मार्गों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!